कोरोना के रिकॉर्ड मामले आए, सिर्फ हफ्ते भर में 10 लाख मामले आए, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के रिकॉर्ड मामले आए, सिर्फ हफ्ते भर में 10 लाख मामले आए, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 135,646,617 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,930,732 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 1264698 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 12253697 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 171058 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,36,89,453 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 1,61,736 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 879 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 97,168 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 89.51 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 9.24 फीसदी है। मृत्यु दर 1.28 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 7.50 फीसदी से कम है। 12 अप्रैल को 14,00,122 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 25,92,07,108 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 10,85,33,085 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

पिछले एक हफ्ते से लगातार हर दिन भारत में कोरोनावायरस से एक लाख से ज्यादा केस मिल रहे हैं और पिछले तीन दिनों में यह तादाद डेढ़ लाख से भी ऊपर रही है। महामारी की बढ़ती रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 7 दिनों में रिकॉर्ड दस लाख से ज्यादा COVID-19 के नए केस दर्ज हुए हैं, जो अब तक की सबसे तेज गति है। भारत में 05 अप्रैल 2021 को पहली बार एक लाख से ज्यादा कोरोना के केस आए थे। इसने कोरोना के सबसे ज्यादा मामलों का पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था, जो 17 सितंबर 2020 को 97,894 केस का था। मगर 7 से आज 13 अप्रैल के बीच आठ दिनों में 10 लाख 03 हजार 314 मामले रिपोर्ट हो चुके हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

23115

898238

7311

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

89

5050   

62

अरुणाचल प्रदेश

41

16791

56

असम

3734

216041

1118

बिहार

17053

267559

1616

चंडीगढ़

3355

27412

400

छत्तीसगढ़

98856

352986

5031

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

501

3706

2

दिल्ली

38095

687238

11355

गोवा

4565

57365

850

गुजरात 

30680

317981

4855

हरियाणा

22847

294930

3282

हिमाचल प्रदेश 

6069

63582

1124

जम्मू एंड कश्मीर 

7908

129439

2034

झारखंड

15343

125175

1232

कर्नाटक

76004

985924

12941

केरल

47914

1120174

4794

लद्दाख

721

10053

131

लक्षद्वीप

75

737

1

मध्य प्रदेश 

38651

301762

4221

महाराष्ट्र 

566278

2834473

58245

मणिपुर

103

29035

376

मेघालय

193

13956

151

मिजोरम

175

4468

12

नागालैंड

167

12156

93

ओडिशा

8774

340600

1928

पुडुचेरी

2594

41268

693

पंजाब

27866

240798

7559

राजस्थान

36441

330172

2951

सिक्किम

161

6113

136

तमिलनाडु

46308

880910

12927

तेलांगना

24131

306678

1772

त्रिपुरा

298

33113

394

उत्तराखंड

7846

10533

1767

उत्तर प्रदेश 

81576

614819

9224

वेस्ट बंगाल

26531

582466

10414

भारत में कुल मामले

1264698

12253697

171058


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।